मारपीट की घटना में महिला समेत एक दर्जन घायल

खगडि़या. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नन्हकू मंडल टोला में पुरानी रंजिश को लेकर बीते छह मार्च को हुई मारपीट की घटना में महिला समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जाता है कि नन्हकू मंडल टोला निवासी दीप नारायण पासवान, सज्जन पासवान, राजेश पासवान, […]

खगडि़या. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नन्हकू मंडल टोला में पुरानी रंजिश को लेकर बीते छह मार्च को हुई मारपीट की घटना में महिला समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जाता है कि नन्हकू मंडल टोला निवासी दीप नारायण पासवान, सज्जन पासवान, राजेश पासवान, मोनू कुमार, जयकांत पासवान, श्रीराम पासवान, विभा देवी सहित एक दर्जन लोग पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गये. घायल जयंकात पासवान ने बताया कि ट्रैक्टर के रास्ते को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद ने बताया कि इस घटना में नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >