भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता गांव में बुधवार को गैर मजरूआ जमीन पर कब्जे को लेेकर दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई. हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने का कोई समाचार नहीं है. पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चार लोगों को एहतियातन हिरासत में लेना पड़ा. […]

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित परबत्ता गांव में बुधवार को गैर मजरूआ जमीन पर कब्जे को लेेकर दो गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई. हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी के घायल होने का कोई समाचार नहीं है. पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चार लोगों को एहतियातन हिरासत में लेना पड़ा. घटना स्थल पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. कुछ लोगों ने इस घटना के दौरान हवाई फायरिंग होने की बातें भी बतायी. पुलिस पूरे मामले को लेकर सतर्क है. थानाध्यक्ष के व्यस्त रहने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका. लेकिन परबत्ता में होली के अवसर पर विगत वर्षों में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले पर पुलिस का रवैया सतर्क दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >