चौकीदारों की होली रहेगी बेरंग

परबत्ता. प्रखंड में नियोजित शिक्षकों के साथ साथ चौकीदारों की होली भी बेरंग रहने वाली है. चौकीदारों ने बताया कि उन्हें चार महीनों से वेतन नसीब नहीं हुआ है. इस संदर्भ में यहां बताते चले कि चौकीदारों का वेतन भुगतान अंचल कार्यालय द्वारा होता है. इस बारे में पूछने पर सीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया […]

परबत्ता. प्रखंड में नियोजित शिक्षकों के साथ साथ चौकीदारों की होली भी बेरंग रहने वाली है. चौकीदारों ने बताया कि उन्हें चार महीनों से वेतन नसीब नहीं हुआ है. इस संदर्भ में यहां बताते चले कि चौकीदारों का वेतन भुगतान अंचल कार्यालय द्वारा होता है. इस बारे में पूछने पर सीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चौकीदारों के वेतन मद में आवंटन का अभाव है. जो भी आवंटन उपलब्ध था उसे चौकीदारों के बकाया भुगतान (एरियर ) में भेज दिया गया है. अगले एक दो दिनों में उनके खाते में भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >