शांतिपूर्ण होली मनाने को लेकर बैठक

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन मे आपसी सौहार्द व शांति पूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जानकारी के अनुसार मंगलवार को बैठक के दौरान बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने प्रखंड के सात पंचायतों में पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को जानकारी देते जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सहयोग […]

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन मे आपसी सौहार्द व शांति पूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जानकारी के अनुसार मंगलवार को बैठक के दौरान बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिन्हा ने प्रखंड के सात पंचायतों में पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को जानकारी देते जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सहयोग की अपील की. होली के दिन विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कैंजरी मे दंडाधिकारी रंजीत कुमार, चोढ़ली मे अशोक यादव, बोबिल मे मनरेगा के जेइ सौरभ कुमार, डुमरी मे मनरेगा जेइ परमानंद ठाकुर, सकरोहर में बीइओ शंकर साह समेत सातों पंचायतों में पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रुप मे प्रतिनियुक्त कर संबंधित एसआइ व पुलिस बल को लगाया गया. मौके पर सीओ संजय कुमार , थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार , बीसीओ दीपक कुमार , बीईओ शंकर साह , मुखिया जगदीश पंडित , राजो सहनी , सरपंच प्रेमलता देवी , उपसरपंच शिवकुमार अग्रवाल ,पूर्व पंसस अरुण यादव ,पंसस इंदर यादव , विनय कुमार ,रघुवंश कुमार ,श्रवण भगत समेत दर्जनो जनप्रतिनिधि उपस्थित थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >