बेतौना मुसहरी स्कूल बना अपराधियों का अड्डा

अलौली. मोहराघाट परास बाजार से लगभग एक किलोमीटर उत्तर दिशा में प्राइमरी स्कूल बेतौना मुसहरी है. बताया जाता है स्कूल बंद पड़ा हुआ है और बाढ़ क्षेत्र रहने कारण यह स्कूल अपराधियों का बसेरा बना हुआ है. इस दुर्गम क्षेत्र में शिक्षक व छात्र नहीं जा पाते हैं. सरकारी खर्च होने के बाद भी यहां […]

अलौली. मोहराघाट परास बाजार से लगभग एक किलोमीटर उत्तर दिशा में प्राइमरी स्कूल बेतौना मुसहरी है. बताया जाता है स्कूल बंद पड़ा हुआ है और बाढ़ क्षेत्र रहने कारण यह स्कूल अपराधियों का बसेरा बना हुआ है. इस दुर्गम क्षेत्र में शिक्षक व छात्र नहीं जा पाते हैं. सरकारी खर्च होने के बाद भी यहां के महादलित छात्रों को कोई लाभ नहीं मिल पाता है. ग्रामीण रोहित सदा, बिको सदा, चुलबुल देवी, विमला देवी, राम किशुन सदा, हिलसा देवी, सुंदर सदा,लक्ष्मी सदा समेत सैकड़ों लोगों ने बताया कि इस स्कूल में कौन शिक्षक है, और कितने शिक्षक हैं और क्या व्यवस्था है. हमलोग कुछ भी नहीं जानते. इस संबंध में बीइओ मेयर आलम ने बताया कि सुदूर क्षेत्र है. जानकारी मिली है. जांच की जायेगी. लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >