फोटो है 19 मेंकैप्सन- शिल्ड के साथ खिलाड़ी बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा के खेल मैदान में आयोजित नॉक आउट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में चोढली की टीम ने सुहथ टीम को चार विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. सोमवार को फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुहथ टीम के खिलाडि़यों ने 17.2 ओवर का सामना करते हुए 89 रन का स्कोर खड़ा कर आल आउट हो गयी. जवाब में उतरी चोढली टीम के खिलाड़ी महज 15.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को पार कर चार विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया. मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी लक्ष्मण कुमार को घोषित किया गया. जबकि मैन ऑफ द सीरीज उपविजेता टीम के खिलाड़ी लव कुमार को घोषित किया गया. फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को शील्ड देकर मुखिया प्रतिनिधि इंद्रदेव पासवान ने सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम को शील्ड देकर सरपंच प्रतिनिधि दीपनारायण यादव ने प्रोत्साहित किया. वही मैन आफ द मैच को सेवानिवृत डॉ सत्यदेव यादव एवं मैन आफ द सिरीज को विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार यादव ने शील्ड देकर हौसला बढ़ाया. टूर्नामेंट के आयोजक शिक्षक ब्रजेश कुमार ने बताया कि मैच को सफल बनाने के लिए एंपायर ब्रजकिशोर कुमार,सुनील कुमार,उदघोषक मिथिलेश श्रीयादव का काफी सहयोग रहा. मौके पर उपमुखिया प्रतिनीधि राजेश कुमार ,पंसस प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार ,दीपक कुमार ,राहुल कुमार समेत दर्जनो खेल प्रेमी उपस्थित थे.
क्रिकेट: चोढली ने जीता खिताब
फोटो है 19 मेंकैप्सन- शिल्ड के साथ खिलाड़ी बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा के खेल मैदान में आयोजित नॉक आउट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में चोढली की टीम ने सुहथ टीम को चार विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. सोमवार को फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए […]
