सड़क की जर्जर, परेशानी

गोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-आगुवानी पथ से जोड़ने वाली सड़क की जर्जरता से लोग परेशान हैं. इस पर हिचकोले खाते हुए यात्रा करना लोगों के लिए मजबूरी बन गयी है. उक्त सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. इस पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी परेशानी होती है. लगभग […]

गोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-आगुवानी पथ से जोड़ने वाली सड़क की जर्जरता से लोग परेशान हैं. इस पर हिचकोले खाते हुए यात्रा करना लोगों के लिए मजबूरी बन गयी है. उक्त सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. इस पर वाहन तो क्या पैदल चलने में भी परेशानी होती है. लगभग चार किलोमिटर लंबी उक्त सड़क गोगरी पंचायत, व बाजार वासियों के अलावा धनखेता और दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए महेशखूंट तक आने जाने का यह छोटा व सरल मार्ग है. जो कौवाकोल मोड़ के पास महेशखुंट आगुवानी पथ में मिलती है. इसके बावजूद सड़क की दशा की ओर ध्यान नहीं दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >