फेसबुक पर मिलते हैं जनप्रतिनिधि

खगडि़या: फेसबुक पर युवा वर्ग के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक छाये हुए हैं. समय के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि हाइटेक होते जा रहे हैं. सूबे के मंत्री से लेकर विधायक तक फेसबुक पर सक्रिय दिखते हैं. फेसबुक पर चार हजार के क्लब में नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी, जदयू विधायक पूनम देवी यादव, […]

खगडि़या: फेसबुक पर युवा वर्ग के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक छाये हुए हैं. समय के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि हाइटेक होते जा रहे हैं. सूबे के मंत्री से लेकर विधायक तक फेसबुक पर सक्रिय दिखते हैं. फेसबुक पर चार हजार के क्लब में नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी, जदयू विधायक पूनम देवी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, विधायक आरएन सिंह उर्फ रामानंद सिंह व पूर्व विधायक रणवीर यादव शामिल हो गये हैं.

-बढ़ रही फ्रेंड्स की संख्या फेसबुक पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समर्थकों की कमी नहीं है. नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर यादव भी फेसबुक पर सक्रिय है. ऐसे जनप्रतिनिधियों के फ्रेंड्स की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. भाग-दौड़ की इस जिंदगी में व्यस्त रहने वाले जनप्रतिनिधि कुछ समय फेसबुक के लिए निकाल लेते हैं. जिले के कई जनप्रतिधियों से जिस प्रकार उनके समर्थक जुड़ रहे हैं, इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही जिले के कई जनप्रतिनिधि पांच हजार क्लब में शामिल हो जायेंगे.

यानी उनसे जुड़ने वालों की संख्या पांच हजार से ऊपर हो जायेगी. जनप्रतिनिधि का नामपद फेसबुक पर फ्रें ड्स की संख्या सम्राट चौधरीनगर विकास एवं आवास मंत्री4946 पूनम देवी यादवविधायक4972 आरएन सिंहविधायक4993 कृष्णा कुमारी यादवजिला परिषद अध्यक्ष4897 रणवीर यादवपूर्व विधायक4972 -कर सकते हैं संवाद फेसबुक पर यदि आप किसी जनप्रतिनिधि या किसी अन्य व्यक्ति का फ्रेंड्स बनते हैं तो आप उनसे चैटिंग भी कर सकते हैं. उनके व्यक्तिगत जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >