प्रतिनिधि, खगडि़यासीएम के संभावित दौरा क ो लेकर डीएम राजीव रोशन ने विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है. शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में डीएम ने डेयरी योजना से संबंधित जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी से मांगी. बैठक में उपस्थित डीएचओ ने जिलाधिकारी को बताया कि डेयरी अनुदान के लिए जिला को एक करोड़ 30 लाख रुपये प्राप्त हुए है. उन्होंने बताया कि दो गाय खरीदने वाले 109 किसानों को तथा पांच गाय खरीदने वाले 19,10 गाय खरीदने वाले 10 तथा 20 गाय खरीदने वाले तीन पशुपालकों को अनुदान की राशि दी जायेगी. बैठक में डीएम ने इस योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने तथा संस्थापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया. कब्रिस्तान घेराबंदी का सीधा प्रस्ताव जिला स्तर पर भेजने का अनुरोध किया है. बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से शत प्रतिशत कब्रिस्तानों का घेराबंदी कराने का लक्ष्य प्राप्त है. उन्होंने कहा कि राशि भी उपलब्ध है जहां भी आवश्यकता है वहां के मुखिया सीधे घेराबंदी का प्रस्ताव जिलास्तर पर भेज सकते है. बैठक में डीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य , कल्याण, श्रम, पशुपालन, कृषि स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, योजना विभाग द्वारा संचालित कई योजनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में सदर एसडीओ सुनील, डीएसओ डीएन झा, वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, संजीव चौधरी, डीपीआरओ कमल सिंह साहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. ज्ञात है कि जिले में बनाये गये सैय्या अस्पताल के उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है .
सीएम के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों की बैठक
प्रतिनिधि, खगडि़यासीएम के संभावित दौरा क ो लेकर डीएम राजीव रोशन ने विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है. शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में डीएम ने डेयरी योजना से संबंधित जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी से मांगी. बैठक में उपस्थित डीएचओ ने जिलाधिकारी […]
