राम चरित मानस व गीता विवेचना प्रवचन कार्यक्रम

गोगरी. भगवान उच्च विद्यालय के मैदान पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित राम चरित मानस व गीता विवेचना कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम समापन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रवचन व सत्संग के आयोजन से श्रोताओं व इससे जुड़े लोगों में सदगुणों का संचार होता है. सद्गुण से ही मानव जीवन […]

गोगरी. भगवान उच्च विद्यालय के मैदान पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित राम चरित मानस व गीता विवेचना कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम समापन के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रवचन व सत्संग के आयोजन से श्रोताओं व इससे जुड़े लोगों में सदगुणों का संचार होता है. सद्गुण से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है. दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सदस्यों ने संस्थान संस्थापक आशुतोष महाराज सदा संस्थान के माध्यम से जनहित व जन विकास का कार्य करते रहें हैं, जो आज भी मानव कल्याण के लिए पिछले एक साल से समाधि में लीन हैं. मौके पर उपस्थित स्वामी कपिल देवानंद स्वामी व रघुनंदनानंद स्वामी ने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पिछले तीन दशकों से जन कल्याण हेतु परमात्मा की शास्वत भक्ति का संदेश श्री राम कथा व श्रीमद भागवत कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचनों को जन मानस तक पहुंचा रहे हैं. दिल्ली से आयी साध्वी प्रसन्ना भारती एवं महामाया मानव अशांत क्यों है इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए लोगों को शांति व मोक्ष का उपाय बताया. मौके पर गोपाल कृष्ण चौरसिया, राज किशोर यादव, राजकुमार खेतान, प्रदीप सिंह, प्रमोद यादव, नीरज खेतान, नंद किशोर प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, कौशल सिंह, अरुण पंडित आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >