खगडि़या में नहीं है परिवहन विभाग!

खगडि़या : जिले में परिवहन विभाग नहीं है! विभाग की आंखों के सामने लोग परिवहन विभाग के नियम की अवहेलना कर रहे हैं, तो ऐसा ही समझा जायेगा. आये दिन एनएच 31 से लेकर टोले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है. अभिभावक बच्चों को एनएच पर जाने से मनाही करते […]

खगडि़या : जिले में परिवहन विभाग नहीं है! विभाग की आंखों के सामने लोग परिवहन विभाग के नियम की अवहेलना कर रहे हैं, तो ऐसा ही समझा जायेगा. आये दिन एनएच 31 से लेकर टोले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है. अभिभावक बच्चों को एनएच पर जाने से मनाही करते हैं.

ऑटो, कमांडर की सवारी करने से लोग परहेज करने लगे हैं. एनएच 31 जैसे व्यस्त सड़क पर कम उम्र के बच्चें ऑटो या कमांडर चलाते हंै, जिसका नतीजा काफी खतरनाक होता है. विभाग को इसकी परवाह नहीं है. शहर व ग्रामीण सड़कों पर लोग अपनी मनमरजी से वाहन का परिचालन करते हंै. जहां मन हुआ वहीं पैसेजर को चढ़ाते हैं. इसके लिए इन ऑटो चालक को किसी के आदेश की आवश्यकता नहीं होती है. बस जब, जहां मन किया ऑटो स्टैंड बना लिया. गांव की बात को छोड़े जिला मुख्यालय को भी इन लोगों ने नहीं छोड़ा है.

बेंजामीन चैक, लक्ष्मी सीनेमा रोड, अस्पताल चैक, स्टेशन रोड आदि जगहों के ऑटो चालकों द्वारा अवैध ऑटो स्टैंड बना कर पैसेंजर को बैठाया जा रहा है. ऑटो पर जबरन 15-18 लोगों को बैठाया जाता है, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर ही किसी तरह गंतव्य तक पहुंच पाती है. ऐसे में किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. पिछले कुछ दिन में सड़क दुर्घटनाओं में जिले भर में दर्जनों लोगों की मौत हो गयी. इसके बावजूद लोग परिवहन नियम को ताक पर रख कर वाहन का परिचालन करते हैं. ऐसा नहीं नहीं है कि इन सारी घटनाओं से जिला प्रशासन अंजान है. रोजाना इन मार्गों से कई अधिकारी व थाना पुलिस गुजरती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >