सर्टीफिकेट केस के बाद अब विभागीय कार्रवाई संभवखगडि़या. जिले के पांच दर्जन से अधिक पंचायत सचिव की मुश्किलें बढ़ सकती है. सोलर लाइट लगाने में बरती गयी अनियमितता पंचायत सचिवों की परेशानी बढ़ाने वाली है. नियमों / निर्देशों के विपरीत सोलर लाइट लगाने वाले जिले के दर्जनों पंचायत सचिव के विरुद्ध सर्टीफिकेट केस दर्ज कराया जा चुका है. जिला स्तर से जारी निर्देश के आलोक में बे्रडा /बेल्ट्रॉन कंपनी का सोलर लाइट नहीं लगाने वाले पंचायत सचिवों के विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी ने राशि वसूली के लिए सर्टीफिकेट केस दर्ज कराया था. केस के बाद कई पंचायत सचिव के विरुद्ध नीलाम पत्र शाखा के द्वारा राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है. कुछ के विरुद्ध वारंटी भी जारी कर दिये गये हैं. अब राज्य सूचना आयुक्त बीके वर्मा ने सोलर लाइट के ही मामले में डीएम से जवाब मांगा है कि सर्टीफिकेट केस के अलावा दोषी पदाधिकारी /कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी हुई है. अगर विभागीय कार्रवाई हुई है, तो इसकी जानकारी सूचना आयुक्त श्री वर्मा ने डीएम से मांगी है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अलौली तथा बेलदौर प्रखंड को छोड़ पांच प्रखंडों में भिन्न कंपनी की सोलर लाइट लगाने वाले दर्जनों पंचायत सचिव के विरुद्ध सिर्फ राशि वसूली के लिए सर्टीफिकेट केस ही दर्ज किया गया है. इसके अलावा कोई भी विभागीय कार्रवाई आरंभ नहीं की गयी है.
सोलर लाइट मामले पंचायत सचिव की बढ़ेगी मुश्किलें
सर्टीफिकेट केस के बाद अब विभागीय कार्रवाई संभवखगडि़या. जिले के पांच दर्जन से अधिक पंचायत सचिव की मुश्किलें बढ़ सकती है. सोलर लाइट लगाने में बरती गयी अनियमितता पंचायत सचिवों की परेशानी बढ़ाने वाली है. नियमों / निर्देशों के विपरीत सोलर लाइट लगाने वाले जिले के दर्जनों पंचायत सचिव के विरुद्ध सर्टीफिकेट केस दर्ज कराया […]
