मिट्टी की अवैध कटाई में 10 ट्रैक्टर जब्त

फोटो है 3 व 4 में कैप्सन : जांच को पहुंचे एसडीओ व ट्रैक्टर छोड़ फरार हुए चालक प्रतिनिधि, खगडि़याप्रखंड क्षेत्र के सोनमनकी घाट के समीप अवैध रूप सरकारी जमीन से मिट्टी काट कर ले जाते 10 ट्रैक्टर को एसडीओ सुनील कुमार, सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा तथा मोरकाही थानाध्यक्ष ललन कुमार ने छापेमारी कर जब्त […]

फोटो है 3 व 4 में कैप्सन : जांच को पहुंचे एसडीओ व ट्रैक्टर छोड़ फरार हुए चालक प्रतिनिधि, खगडि़याप्रखंड क्षेत्र के सोनमनकी घाट के समीप अवैध रूप सरकारी जमीन से मिट्टी काट कर ले जाते 10 ट्रैक्टर को एसडीओ सुनील कुमार, सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा तथा मोरकाही थानाध्यक्ष ललन कुमार ने छापेमारी कर जब्त कर लिया है. एसडीओ ने बताया कि जिला बाढ़ग्रस्त है. जून से अगस्त तक में सभी नदियों में पानी भरा रहता है और मिट्टी को काटने से गड्ढा हो जाता है. इससे अन्य रास्तों में भी बाढ़ का पानी आने तथा रास्ता अवरुद्ध हो जाने की संभावना प्रबल हो जाती है. नदी किनारे से मिट्टी काट कर अन्यत्र ले जाकर उस मिट्टी को बेचना अवैध है. उन्होंने बताया कि दो ट्रैक्टर को छोड़ आठ ट्रैक्टर बिना नंबर का है. ऐसा प्रतीत होता है कि इस कारोबार से जुड़े लोग परिवहन विभाग को भी चुना लगाते आ रहे हैं. सभी ट्रैक्टर को थाने में जब्त कर रखा गया है. ट्रैक्टर के चेचिस नंबर से ट्रक्टर ऑनर का पता चल पायेगा. उन्होंने बताया कि पता चलने पर ट्रैक्टर ऑनर पर भी मामला दर्ज किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी ट्रक्टर चालक पुलिस की वाहन को आते देख ट्रक्टर को छोड़ फरार हो गये. चालक के बारे में भी छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >