चौथम. प्रखंड के बुच्चा पंचायत अंतर्गत सिंगरशामा गांव में बीते गुरुवार के मध्य रात्रि में अलाव से आग लगने के कारण चार घर जल कर राख हो गये. बताया जाता है कि देर रात्रि को अचानक लगी आग की चपेट में आने से घर में सो रहे एक 12 वर्षीय लड़का का पैर बुरी तरह झुलस गया. वहीं एक महिला आंशिक रूप से जल गयी. पंचायत सरपंच देवन सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फूस के गोशाला में जल रहे अलाव से आग लगी. उस वक्त घर में सभी सो रहे थे. अचानक लगी आग की उठते लौ से सबों की नींद खुली. इसी दौरान घर में सो रहे अशोक चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र अमित का पैर आग की चपेट में आने से झुलस गया. देर रात को लगी आग से राम स्वरूप चौधरी, दिनेश चौधरी, अशोक चौधरी का घर पूर्ण रूप से जल गया. वहीं प्रकाश चौधरी का घर आंशिक रूप से जला. अग्नि पीडि़त ने बताया कि अग्निकांड में घर का सारा सामान जल कर राख हो गया. सरपंच ने घटना स्थल पर पहुंच कर अग्निकांड की सूचना अंचलाधिकारी को दी.
अलाव से लगी आग से चार घर जले
चौथम. प्रखंड के बुच्चा पंचायत अंतर्गत सिंगरशामा गांव में बीते गुरुवार के मध्य रात्रि में अलाव से आग लगने के कारण चार घर जल कर राख हो गये. बताया जाता है कि देर रात्रि को अचानक लगी आग की चपेट में आने से घर में सो रहे एक 12 वर्षीय लड़का का पैर बुरी तरह […]
