फाइनल में बौरना ने गोगरी को 23 रनों से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2015 11:03 PM
गोगरी. गोगरी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बौरना ने गोगरी को 23 रन से हरा कर कप पर कब्जा जमाया. क्षेत्र के गोगरी ब्राह्मण टोला के मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर गोगरी के कप्तान दीपक मिश्रा ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया. कप्तान मो हिजबुल्ला […]
गोगरी. गोगरी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बौरना ने गोगरी को 23 रन से हरा कर कप पर कब्जा जमाया. क्षेत्र के गोगरी ब्राह्मण टोला के मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर गोगरी के कप्तान दीपक मिश्रा ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया. कप्तान मो हिजबुल्ला के नेतृत्व में बौरना की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 105 रनों का लक्ष्य गोगरी टीम के समक्ष रखा. वहीं बाद में खेलने उतरी गोगरी टीम 15 ओवर में ही ऑल आउट हो गयी व मात्र 81 रन ही बना सकी. बौरना टीम के अब्दुल्ला ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली तथा साहनवाज ने पांच विकेट चटकाए. इन्हें मैन ऑफ द मैच व सीरीज का खिताब दिया गया. मौके पर मैच के प्रायोजक न्यू मॉडर्न एकेडमी के प्राचार्य संजय भगत द्वारा विजेता टीम को कप प्रदान किया गया. मौके पर अंपायर के रूप में तरुण कुमार व निशांत मिश्रा व उद्घोषक डिंपल उपाध्याय थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










