पोषाहार में कटौती के निर्देश

खगडि़या. मानसी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 के सेविका के चार माह के पोषाहार की राशि 20 हजार रुपये की कटौती के आदेश जारी किये गये हैं. विभागीय जानकारी के मुताबिक केंद्र के जांच के दौरान टीएचआर वितरण में अनियमितता की बातें सामने आयी थी. इसके बाद डीपीओ ने सुनवाई आरंभ करते हुए आरोपी […]

खगडि़या. मानसी प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 के सेविका के चार माह के पोषाहार की राशि 20 हजार रुपये की कटौती के आदेश जारी किये गये हैं. विभागीय जानकारी के मुताबिक केंद्र के जांच के दौरान टीएचआर वितरण में अनियमितता की बातें सामने आयी थी. इसके बाद डीपीओ ने सुनवाई आरंभ करते हुए आरोपी सेविका को अपना पक्ष रखने को कहा गया था. सुनवाई के उपरांत इन्हें दोषी मानते हुए इनके चार पोषाहार में कटौती के आदेश जारी किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >