डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2015 11:03 PM

विज्ञापन

खगडि़या. सदर प्रखंड के ओलापुर पंचायत के जनवितरण दुकानदार एकता जीविका महिला ग्राम संगठन के रूबी देवी की अनुज्ञप्ति संख्या 4 के/2012 को रद्द कर दिया गया है. डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ सुनील ने उक्त डीलर की अनुज्ञप्ति को रद्द किया गया है. अक्तूबर से दिसंबर तक के खाद्यान्न उठाव के लिए राशि […]

विज्ञापन

खगडि़या. सदर प्रखंड के ओलापुर पंचायत के जनवितरण दुकानदार एकता जीविका महिला ग्राम संगठन के रूबी देवी की अनुज्ञप्ति संख्या 4 के/2012 को रद्द कर दिया गया है. डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ सुनील ने उक्त डीलर की अनुज्ञप्ति को रद्द किया गया है. अक्तूबर से दिसंबर तक के खाद्यान्न उठाव के लिए राशि जमा नहीं करने के आरोप में इनकी अनुज्ञप्ति को रद्द कर किया गया है. उल्लेखनीय है कि राशि जमा नहीं करने वाले जिले के 33 डीलरों की अनुज्ञप्ति को रद्द करने का निर्देश डीएम ने दोनों एसडीओ को दिया है. इसके पूर्व गोगरी एसडीओ ने तीन डीलर की अनुज्ञप्ति को रद्द किया था. अब सदर एसडीओ ने भी स्पष्टीकरण पूछते हुए एक डीलर की अनुज्ञप्ति को रद्द कर इसकी सूचना डीएम को दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन