चौथम. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने गहन छापेमारी अभियान चला कर थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में कुछ ही दिन पहले सोनम ज्वेलर्स दुकान से 40 लाख जेवरात नकदी चोरी कांड के दो चोरों को समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना अंतर्गत पिरौना गांव से गिरफ्तार कर लिया. महेश महतो व दूसरा चोर समस्तीपुर जिला के विथान थाना अंतर्गत गाजा बाजा गांव के अरविंद यादव बताया जाता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त चोर को गिरफ्तार किया गया. हालांकि चोरी गये जेवरात की बरामदगी नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि उक्त चोरों का अंतरजिला स्तर पर गिरोह है. आगे अनुसंधान के तहत चोरी कांड संख्या 139/14 के चोरों की तलाश व जेवरात बरामदगी की पहल जारी है. विदित हो कि चोरों ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर से दुकान का शटर काट कर 40 लाख के जेवरात व नकदी उड़ा ले गये थे. यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी थी. इसमें पुलिस को कामयाबी मिली है. छापामारी में बीके सिंह सहित बीएमपी जवान शामिल थे.
सोना दुकान में चोरी करने वाला दो चोर धराया
चौथम. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने गहन छापेमारी अभियान चला कर थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में कुछ ही दिन पहले सोनम ज्वेलर्स दुकान से 40 लाख जेवरात नकदी चोरी कांड के दो चोरों को समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना अंतर्गत पिरौना गांव से गिरफ्तार कर लिया. महेश महतो व दूसरा चोर समस्तीपुर जिला के विथान […]
