पंसस व शिक्षक पर बीडीओ ने किया मुकदमा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2015 10:03 PM

विज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष ने भी किया मुकदमा दर्ज वर्तमान विधायक आरएन सिंह के पुत्र पर लगाये जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के कोलवारा पंचायत में 29 दिसंबर को चामालाल मंडल उच्च विद्यालय कोलवारा के प्रांगण में आयोजित ग्राम विकास शिविर में हुए छोटे से विवाद ने अब तुल पकड़ना शुरू कर दिया […]

विज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष ने भी किया मुकदमा दर्ज वर्तमान विधायक आरएन सिंह के पुत्र पर लगाये जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के कोलवारा पंचायत में 29 दिसंबर को चामालाल मंडल उच्च विद्यालय कोलवारा के प्रांगण में आयोजित ग्राम विकास शिविर में हुए छोटे से विवाद ने अब तुल पकड़ना शुरू कर दिया है. इस मामले में पबरत्ता के बीडीओ डॉ कुंदन द्वारा कोलवारा के पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश दास तथा उनके शिक्षक भाई रवि दास के विरुद्ध मड़ैया थाना में आवेदन देकर थाना कांड संख्या 337/14 दर्ज कराया है. इस बाद में बीडीओ द्वारा दोनों भाइयों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने ,सरकारी पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार करने , असीमित आचरण करने, तथा भीड़ को उकसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में आरोपी रवि दास ने बताया कि सरकारी कार्यक्रम में कोलवारा की महिला तथा अनुसूचित जाति की पैक्स अध्यक्ष हेमा देवी के विरुद्ध एक राजनीतिक दल के नेता द्वारा अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही थी . इसके विरुद्ध हेमा देवी द्वारा मंच पर प्रतिकार करने पर उन्हें पदाधिकारियों द्वारा बोलने नहीं दिया गया. इस संबंध में हेमा देवी द्वारा खगडि़या के अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में कांड संख्या 6414/14 दर्ज कराया गया है. दिये गये आवेदन में बताया गया है वहां ग्राम विकास शिविर में वर्तमान विधायक आरएन सिंह के पुत्र डॉ संजीव कुमार द्वारा उनके विरुद्ध जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया तथा सपरिवार को जान से मारने की धमकी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन