पहलगाम हमले के खिलाफ युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

पहलगाम हमले के खिलाफ युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

समेली कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ समेली प्रखंड के छोहार पंचायत के संयुक्त नागरिक मंच की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया. विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के युवाओं ने भाग लिया. आक्रोश मार्च शिव मंदिर चौक से प्रारंभ होकर बजरंगबली चौक पर समाप्त हुआ. युवाओं ने आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले देश के निर्दोष नागरिकों को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि देते देते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. युवाओं के निकाले गये आक्रोश मार्च में आतंकवाद के प्रति रोष प्रकट किया. मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गयी. आक्रोश मार्च का नेतृत्व श्यामदेव राय ने किया गया. नुक्कड़ सभा संबोधित करते हुए श्यामदेव राय ने कश्मीर में हुए इस नृशंस हत्या जघन्य अपराध मानवता के खिलाफ हैं. हम युवा पाकिस्तान की इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देंगे. आक्रोश मार्च में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया. अक्षय कुमार मंडल, समाज सेवी ध्रुव राय, राहुल भारती, निरंजन राज, आनंद पाण्डेय, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार देव, मिलन पाण्डेय, जितेंद्र राय, मनीष शर्मा, जागेश्वर राय समेत दर्जनों युवाओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >