Katihar news : पिस्टल के साथ युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

मनिहारी थाना क्षेत्र के महेशपुर के ग्रामीणों ने एक पिस्टल के साथ रामानंद कुमार मंडल को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है.

मनिहारी. मनिहारी थाना क्षेत्र के महेशपुर के ग्रामीणों ने एक पिस्टल के साथ रामानंद कुमार मंडल को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. वह चकमन मनसाही चकमन का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मनिहारी थाना में कांड संख्या–324/24 दर्ज़ कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इधर, गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम नाया टोला वार्ड नंबर दो से एक व्यक्ति दशरथ कुमार महतो को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. कुल 66 लीटर देसी शराब के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया. न्यायिक हिरासत में आरोपित को भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >