विश्व नदी दिवस पर गंगा पूजन कर समृद्धि की कामना की

विश्व नदी दिवस पर गंगा पूजन कर समृद्धि की कामना की

बरारी प्रखंड के गंगा घाट काढागोला में गंगा समग्र ने विश्व नदी दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. प्रातः काल काढ़ागोला घाट पर व्यापक रूप से स्वच्छता व जन जागरूकता कार्यक्रम का आगाज हुआ. गंगा समग्र जिला संयोजक नवीन चौधरी, सहसंयोजक मनोज साह ने गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को नदियों में किसी भी प्रकार का कुड़ा कचड़ा नहीं फेंकने की अपील किया. नदियों में कूड़ा कचरा फेंकने से नदियों के जल को व उसमें पलने वाले जीवों को भारी नुकसान के विषय में विस्तार से बताया गया. नवीन ने कहा कि नदियां सनातन संस्कृति की. अमूल्य धरोहर है. उसे हमारे देश में मां का दर्जा दिया गया है. जिस प्रकार से मां हमारा पालन पोषण करती है. उसी प्रकार नदियां हमारा पोषण करती है. कई लोगों की जीविका नदियों से ही होती है. नदियों को स्वच्छ रखना उसे बचाना हम सबों का कर्तव्य है. जिला संयोजक ने बताया कि गंगा समग्र के स्वयंसेवक मां गंगा के प्रति जागरूकता के लिए काढ़ागोला घाट पर लगातार कार्यक्रम करती रहती है. जिसमें प्रत्येक रविवार स्वच्छता कार्यक्रम एवं प्रत्येक माह गंगा आरती का विशेष आयोजन करती है. गंगा किनारे देववृक्ष पीपल का पौधरोपण किया गया संध्या काल में पुरोहित प्रमुख पंडित दिवाकर मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती किया गया. पूरा वातावरण शंखनाद एवं मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा. जिला संयोजक नवीन चौधरी, सहसंयोजक मनोज साह,आरती प्रमुख जीवछ गुप्ता, मनोज गुप्ता, योगेश पाल, किशोर कुमार, मुनिलाल मंडल सहित श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >