सालमारी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत

सालमारी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत

बलिया बेलौन सालमारी रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित क्रॉसिंग मोड़ के पास रविवार को दर्दनाक हादसा में अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक रेल पटरी पर आ जाने से ट्रेन की चपेट में आ गयी. हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है. जीआरपी बारसोई की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की. महिला की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. रेलवे ट्रैक पर लगातार हो रहे हादसे लोगों की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाये. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतका की पहचान होते ही परिजनों को सूचना देने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >