– कहा दो साल से हवामहल की स्थिति बनी है जर्जर हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच नया टोला ब्रह्मचारी गांव में जर्जर हवामहल की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए नारेबाजी किया. रोहित खरवार, दिलीप खरवार, मसोमात लीला, पारो देवी, लक्ष्मी देवी, सुरेश खरवार, दुख्खन खरवार, जानकी देवी, चंदा देवी, दीना मुंडा सहित ग्रामीणों ने बताया कि 2004 या 2005 में हवा महल बनाया गया है. जो अभी काफी जर्जर स्थिति में है. जिसका फर्श काफी टूट कर धंस चुका है. जो बैठने लायक नहीं है. वर्तमान में हवामहल का लाभ हम ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. आम राहगीरों व ग्रामीणों के लिए आराम फरमाने के लिए सड़क किनारे कल्याण विभाग फंड से हवामहल का निर्माण कराया है.ग्रामीण स्तर पर बैठक व मीटिंग के लिए हवामहल का उपयोग किया जाता है. आज हवामहल की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है. हवामहल का फर्श काफी टूट चुका है. जगह-जगह धंस गया है. वह बैठने लायक बिल्कुल नहीं है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है. आज तक कोई पहल नहीं हुआ. मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए हवामहल मरम्मत की मांग विभाग से की है. इन दिनों भीषण चिलचिलाती धूप व गर्मी है. राहगीर व ग्रामीण आराम करने के लिए हवामहल पहुंचते हैं. हवामहल जर्जर स्थिति में रहने के कारण इसका उपयोग नहीं कर पाते हैं. ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि लाखों की लागत से बना हवामहल आज बेकार पड़ा हुआ है. सिर्फ शोभा की वस्तु बनी हुई है. बीडीओ रीना कुमारी ने बताई कि स्थलीय निरीक्षण कर इसका जायजा लिया जाएगा. कल्याण विभाग को पत्र लिखा जायेगा. दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
