पूर्णिया से अहमदाबाद की सफर दो घंटे में कर सुखद पल बताया

पूर्णिया से अहमदाबाद की सफर दो घंटे में कर सुखद पल बताया

– क्षेत्र में आपात स्थिति में लोगों को बड़ी राहत मिली बरारी विधानसभा क्षेत्र के डुमर व्यवसायी सह सजग ग्रामीण अजीत कुमार ने बताया कि पूर्णिया से फ्लाइट की जरूरत तब समझ में आयी जब मैं अहमदाबाद के लिए पूर्णिया से फ्लाईट में पहली बार सफर किया. मात्र दो घंटे में पूर्णिया से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरा तो लगा कि इतना कम समय में मात्र 6000 की टीकट लेकर पहुंचा. काफी सुखद रहा यात्रा. जब वापसी की टिकट अहमदाबाद से पूर्णिया की 5500 की ली दो घंटा में पूर्णिया यानि ढाई घंटा मे घर में था. हवाई यात्री अजीत बताते हैं कि ट्रेन से अहमदाबाद जाने में 56 घंटा लगता है. बागडोगड़ा से फ्लाईट से अहमदाबाद जाने में बागडोगरा हवाई अडडा पहुंचने में तीन घंटा एवं उसके बाद आप की फ्लाईट मिलेगी. उन्होंने कहा कि पूर्णिया से पटना एवं दिल्ली एवं चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट अनिवार्य है. इससे क्षेत्र की जनता को काफी सहुलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >