आग से बचाव को लेकर दिया प्रशिक्षण

आग से बचाव को लेकर दिया प्रशिक्षण

डंडखोरा महेशपुर, रायपूर, द्वाशय व सौरिया पंचायत मुख्यालयों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षण शिविर लगा. जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार अमन कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ के प्रशिक्षक राशिद आलम व दीपक ठाकुर ने आग से बचाव को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. कहा, अगर वातावरण का तापमान शरीर के तापक्रम से अधिक हो तो धूप में खाली शरीर और बिना सिर ढके नहीं निकलना चाहिए. न हीं धूप से आकर तुरत ठंडा पानी पीना चाहिए. गैस सिलेंडर के उपयोग से पूर्व सिलेंडर का एक्सपायरी डेट अवश्य देख लेना चाहिए. लू लगने के स्थिति में शरीर पर आम का पैना रगड़ने तथा एंबुलेंस बुलाकर तत्काल निकटतम अस्पताल में भर्ती करने की बात बताया. बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल से पूर्व सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि तार में कहीं कट तो नहीं है. प्रचार नहीं होने अधिकतर आदमी इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण से वंचित हीं रहे. प्रशिक्षण महेशपुर में 10.30 से 11.30 तक, रायपुर में 12 से 1.00 बजे, द्वाशय में 1.30 बजे से 2.30 बजे तथा सौरिया पंचायत में 3.00 बजे से 4.00 बजे तक आयोजित किया गया. इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी सहित स्थानीय कुछ लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >