बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत के वार्ड 10 स्थित कुशहा गांव में गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से तीन परिवारों के आधा दर्जन घर जलकर राख हो गये. अग्नि कांड में बबलू कुमार बोसाक, प्रफुल बोसाक, टिकूं बोसाक के घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है. आग लगने की सूचना पाते ही उपमुखिया रंजीत दास, प्रकाश कुमार राय घटना स्थल पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. नकद रुपया, सोना चांदी का जेवर, छह पशु, साउंड सिस्टम, एलसीडी, फनीचर, घर का बक्सा, आलमारी, कपड़ा, अनाज जलकर राख हो गया. दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था. दमकल समय पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की समय पर दमकल पहुंचने से क्षति कम होती. मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की तीन परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये है. यह सभी गरीब परिवार है. पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता की जायेगी. अग्नि कांड की सूचना सीओ कदवा एवं बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को दे दी गयी है. तत्कालीन सहायता करने की मांग सीओ से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
