बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई हुए घायल

बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई हुए घायल

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के एक महिला एवं दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये. मारपीट में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया गया है. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. मारपीट में तंजेरा खातून को सर में गंभीर चोट लगी है. दुलाल एवं मेराज को गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में कार्यरत डॉ शिव कुमार सिंह ने बताया कि मेराज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. मारपीट को लेकर दोनों पक्षों से अमदाबाद थाना में आवेदन देने की तैयारी चल रही थी. बताया गया कि दूसरे पक्ष से भी एक लोग घायल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >