शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर वार्षिक मूल्यांकन परिणाम किया घोषित

शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर वार्षिक मूल्यांकन परिणाम किया घोषित

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अवस्थित सरकारी विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर वार्षिक मूल्यांकन का परिणाम घोषित किया गया. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अरिहाना में अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी केलिए विशेष व्यवस्था की गई थी. मुख्य अतिथि बीईअरे सुधीर कुमार, जिला पार्षद मनव्वर आलम, अरिहाना मुखिया विजय प्रकाश केवट, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा हीरा देवी मौजूद रही. अतिथियों ने वार्षिक परीक्षा परिणाम का प्रकाशन किया. कक्षा 1 से 12 तक प्रत्येक कक्षा के टॉप थ्री छात्र छात्राओं को मूल्यांकन पत्रक के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक रंजन कुमार विश्वास, वरीय शिक्षक श्यामा रविदास, विप्लव कुमार, अर्जुन विश्वास, स्नेहा कुमारी, नूरुल होदा, नीतीश कुमार, प्रियंका कुमारी, सुबोध कुमार, आदित्य राज, रिंकी कुमारी, टोला सेवक चंदन राय आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >