कोढ़ा कोढ़ा बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत भव्य व जनजागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीडीपीओ मनीषा कुमारी ने बताया कि छह माह से ऊपर के बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म अदा की. पोषण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कई आकर्षक स्टॉल लगाये गये. महिला पर्यवेक्षिकाओं शशि सिन्हा, फरीदा बेगम, प्रियंका भारती, रंजीता सिंह, प्रीति कुमारी, साधना कुमारी, सुगंधलता कुमारी, बीसी प्रतिभा कुमारी के साथ-साथ अन्य सेविकाओं और कर्मियों जैसे धर्मेन्द्र कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि का विशेष योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
