– समाधान के लिए संबंधित शाखा के पदाधिकारियों को दिया निर्देश कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार लगाकर 55 लोगों की समस्या से महापौर उषा देवी अग्रवाल रूबरू हुईं. शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए लोगों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया. जिसमें मुख्य रूप से आवास योजना, सड़क, बिजली, जलजमाव, जमीन संबंधित एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू कराया. महापौर ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुना और विभागीय लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. मौके पर महापौर ने बताया कि नगर निगम के विभिन्न वार्ड में विकास कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. कहीं सड़क, नाला का निर्माण कराया जा रहा है. पीएम आवास योजना के तहत नये सिरे से सर्वे कराकर विभाग को भेजे जाने की बात कही. मौके पर निगम पार्षद कुमारेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, बेबी देवी, प्रमोद महतो, नितेश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मनोज मिश्र, नगर निगम के पदाधिकारी कैलाश चौधरी, अजय सिंह, राजीव कुमार, आदित्य झा एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
