बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने कार्यालक विद्युत अभियंता को लिखा पत्र

बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने कार्यालक विद्युत अभियंता को लिखा पत्र

– बारसोई व कटिहार के कार्यपालक अभियंता विद्युत को विशेष बिन्दुओं से कराया अवगत कटिहार राजद नेता सह पूर्व राज्य मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने कटिहार व बारसोई के गांवों में विद्युत आपूर्ति व विद्युत विपत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत कटिहार व बारसोई प्रमंडल को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से उन्होंने दोनों प्रमंडलों के विद्युत समस्याओं से जुड़ी कुछ विशेष बिन्दुओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. जिसे शीघ्र ही निदान करने की अपील की है. बताया कि कटिहार प्रखंड कटिहार पंचायत अंतर्गत रामनगर सरबासा निवासी पूर्व फौजी सुभाष का ग्यारह हजार केवी वाली लटकती तार का फोटोग्राफ, व्हाटसएप पर भेजा गया है. स्थल निरीक्षण कराकर सुधारात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारी व कमी को निर्देश दिया जाये. हसनगंज प्रखंड बलुआ पंचायत अंतर्गत पद्मपुर दहियारगंज कृषि कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति के लिए पोल और खींचे गये तार के अव्यवस्थित रहने के कारण पद्मपुर गांव हुनरमंद एक छोटा किसान विजय शर्मा की 26 अप्रैल को जान चली गयी. त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ वे भी इस दुखद घटना का साक्षी बनें. पीड़ित परिवार का एकमात्र सहारा छीन गया. उन्होंने स्थल निरीक्षण कराकर विद्युत पोल सहित विद्युत आपूर्ति को सुरक्षात्मक उपाय के साथ व्यवस्थित कराने की मांग की. संभव हो तो मृतक के आश्रितों को अनुदान दिलाने की दिशा में कार्रवाई पर भी जोर दिया. तीसरा ढेरूआ पंचायत के मंसूरगंज गांव से सटे दक्षिण में पुल के बगल में ईदगाह मैदान के दक्षिण कोने से ही ग्यारह हजार केवी के तार को पश्चिम की ओर करायी जाये. साथ ही ईदगाह से सटे दक्षिण कोने में इसराफिल के घर के सामने सड़क पर ही पूरब छोर पर ट्रांसफार्मर काे भी हटा कर ईदगाह के सीप कराने की कारवाई की जाये. ताकि आवागमन में भी सुविधा होगी और ग्यारह हजार केवी वाली तार भी ग्रामीणों के लिए खतरा का कारण न बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >