कटिहार 14 से 20 अप्रैल तक संचालित एवं अग्निशमन सप्ताह को लेकर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन कर्मियों ने शहर के विभिन्न मॉल, इंडस्ट्रियल एरिया में जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने मॉकड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निशमन सप्ताह को लेकर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साधना भारती के निर्देश पर सहायक अग्निशमन पदाधिकारी, सहित अन्य कर्मियों ने शहर के विभिन्न मॉल एवं इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित विभिन्न कारखाने में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया. आग लगने के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी मॉक ड्रिल कर दिया ताकि लोग आग लगने की घटना पर आसानी से इन प्रक्रिया के माध्यम से आज पर काबू पा सकते हैं. इसके पश्चात अग्निशमन यंत्र की जांच की तथा उसे भी चलने को लेकर कर्मी को प्रशिक्षित किया. मॉल जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में अग्निकांड जैसी घटना घटित होने पर सर्वप्रथम अग्निशमन विभाग को सूचित कर अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश करें. लोगों की भीड़ को लिफ्ट से ना उतरने के बजाय सीढी से उतारकर बाहर निकाले ताकि घटना में लोग हताहत ना हो. अगर मॉल के सभी एग्जिट प्वाइंट पर आग की भयावह लपटे उठ रही है तो खिड़की जो सड़क की ओर है वहां सुरक्षित स्थान तलाश कर रहे ताकि अग्निशमन विभाग आपको आसानी से रेस्क्यू कर सकें. अग्निकांड में आपकी सतर्कता ही बचाव एवं क्षति को कम कर सकती है.
अग्निशमन विभाग की ओर से विभिन्न मॉल व कारखानों में किया मॉक ड्रिल
अग्निशमन विभाग की ओर से विभिन्न मॉल व कारखानों में किया मॉक ड्रिल
