डीएम व एसपी ने लोगों से पूर्व शांति से मनाने की अपील

डीएम व एसपी ने लोगों से पूर्व शांति से मनाने की अपील

कटिहार पूजा में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार की शाम नगर थाना परिसर से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, एसपी शिखर चौधरी स्वयं मौजूद रहे. उनके साथ नगर थाना पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स तथा बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी शामिल थे. फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों से गुजरा. रास्ते में लोगों से शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी. डीएम मानेश कुमार मीणा ने कहा कि दुर्गापूजा और अन्य आगामी पर्व को देखते हुए सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जायेगी. संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जायेगी. असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में विश्वास कायम करना और यह संदेश देना है कि पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि शहर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >