कुरेठा की बेटियां कर रहीं नाम रोशन

कुरेठा की बेटियां कर रहीं नाम रोशन

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी गणेश चौधरी की पुत्री कुमारी सुषमा ने अपने पिता ही नहीं बल्कि कुरेठा वह मनसाही के लोगों की नाम रोशन की है. कुमारी सुषमा बिहार पुलिस की बहाली 2024 – 2025 में हुए बहाली में परीक्षा देने के उपरांत क्वालीफाई होकर जिला पुलिस की सिपाही पद पर उनका चयनित हुई. सुषमा ने 10 कक्षा कि पढाई राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा कुरेठा, 12वीं बीएससी की पढाई डीएस कॉलेज कटिहार से की है. पढ़ाई के साथ-साथ फैशन डिजाइनर का भी 6 माह का प्रशिक्षण वर्ष 2022-2023 में उन्होंने फैशन डिजाइनर के लाइन में टॉप भी की है. जिसको लेकर मुंबई एवं बिहार के पूर्णिया में एक कार्यक्रम कर कुमारी सुषमा को सम्मानित भी किया था. नव वर्ष पर 1 जनवरी 2026 को बक्सर में पोस्टिंग के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने चांदी के मेडल भी प्राप्त की है. सुषमा को उस दौरान वहां के स्थानीय एसपी एवं डीएसपी ने उसे सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >