हफलागंज-कुरेठा सड़क निर्माण में कटी पाइप की जा रही दुरुस्त

हफलागंज-कुरेठा सड़क निर्माण में कटी पाइप की जा रही दुरुस्त

मनसाही मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के भकरीपुर चौक के समीप पानी प्लांट से महज 200 मीटर दूरी पर हफलागंज चौक से कुरेठा तक पक्की सड़क निर्माण के द्वारा पानी सप्लाई के मेन पाइप कट गयी. भकरीपुर आदिवासी गांव के लगभग 60 से 70 घरों में पानी पिछले आठ माह से जाना बंद था. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जहां विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं. समाज सेवी भाजपा नेता विनोद कुमार उरांव ने कई बार विभाग को इसकी सूचना दी. पर विभाग ने किसी भी प्रकार का इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया. जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात मिश्रा ने विभाग के इंजीनियर एवं जेई को फोन के माध्यम से नल जल योजना के कटे पाइप के बारे में जानकारी दी. उसके बाद उन्हें लगातार भी फोन भी किया. जिसके पहल पर सोमवार की दोपहर से नल जल योजना के कटे हुए पाइप को जोड़ने का काम तेजी से आरंभ किया है. कार्य को संपूर्ण रूप से पूरा करके 60 से 70 घरों के लोगों को पुनः से पानी सप्लाई दिलाने का काम करेंगे. इस दौरान पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश उरांव भी सहयोग करते नजर आये. जबकि मौके पर भाजपा नेता विनोद उरांव भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >