कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को मूसापुर चौक से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन व 1150 नगद बरामद किया है. गिरफ्तार युवक प्रेम शंकर कुमार, पिता सुरेश दास, महेशपुर निवासी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मूसापुर चौक पर एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर युवक को दबोच लिया. गिरफ्तार युवक हथियार लेकर किस मकसद से घूम रहा था. कोई संगठित गिरोह तो नहीं है. थानाध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
