स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत

स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से किशोर की मौत

कटिहार

जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मलकाईन घाट के कोसी नदी घाट पुल के पास स्नान करने के दौरान बुधवार को एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक किशोर आजाद (17) पिता नईम मनसाही हाट का निवासी था. वह इकलौता पुत्र था. घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं मनसाही पुलिस प्रशासन के साथ-साथ गोताखोर की मदद से डूबे हुए किशोर की खोजबीन शुरू की. देर शाम को गोताखोर की मदद से शव को नदी से खोज कर निकल गया. पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आजाद अपने दो दोस्तों के साथ मलकाईन घाट कोसी नदी पुल के पास स्नान करने के लिए गया हुआ था. स्नान करने के दौरान ही आजाद का पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया. इसके बाद दोस्तों ने आसपास के लोगों को सूचना देते हुए मदद की गुहार लगाई मगर जब तक उन्हें पानी में खोजा जाता तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी. आजाद अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >