– शिक्षा जगत में शोक की लहर फलका प्रखंड के बसमती हरि मंडल उच्च विद्यालय, पोठिया में कार्यरत शिक्षक सुकुमार महलिया का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी. उनकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है. निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव भंगहा में मातमी सन्नाटा पसर गया. शिक्षक सुकुमार महिलिया काफी मिलनसार व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. वे अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहते थे. समय के काफी पाबंद माने जाते थे. उनके निधन से विद्यालय परिवार व ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है. बीडीओ सन्नी सौरव, संजय पटेल, प्रधानाध्यापक हीरा लाल मंडल, शिक्षक राकेश साह, मृतक के घर पहुंचे. परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की. बीडीओ ने कहा मृतक शिक्षक जनगणना के कार्य का प्रवेक्षक पद पर कार्य कर रहे थे. वह काफ़ी जागरूक व मेहनती थे. उनके निधन पर किरण पटेल, शिक्षक चंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार, सालीम, अवधेश कुमार, अनुज कुमार ठाकुर ने परिवार से मिलकर दुख जताया है.
पोठिया हाई स्कूल के शिक्षक का आकस्मिक निधन
पोठिया हाई स्कूल के शिक्षक का आकस्मिक निधन
