जमीनी विवाद में मारपीट में अभियुक्त बनाये जाने पर एसपी को दिया आवेदन

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 09 Jun 2026 5:58 PM

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के कोलाशी शिविर क्षेत्र के कोलाशी चौक के समीप जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में घायल पक्ष के विरुद्ध मामले दर्ज कर निर्दोष को फंसायें जाने की शिकायत चंद्रावती देवी ने पुलिस कप्तान की अनुपस्थिति में प्रभारी एसपी सह डीएसपी हेडक्वार्टर मृदुलता को आवेदन देकर गुहार लगाया

विज्ञापन

कटिहार

कोढ़ा प्रखंड के कोलाशी शिविर क्षेत्र के कोलाशी चौक के समीप जमीनी विवाद में मारपीट के मामले में घायल पक्ष के विरुद्ध मामले दर्ज कर निर्दोष को फंसायें जाने की शिकायत चंद्रावती देवी ने पुलिस कप्तान की अनुपस्थिति में प्रभारी एसपी सह डीएसपी हेडक्वार्टर मृदुलता को आवेदन देकर गुहार लगाया. अपने आवेदन में पीड़िता ने दर्शाया कि उसके भैंसुर भरत सिंह ने उदय कुमार सिंह से खाता नंबर 60 खेसर 4465 रकबा 24.75 डिसमिल जमीन क्रय कर दखल कर रसीद कटते आ रहे हैं. उनके भैसुर भरत सिंह छपरा तथा उनका पुत्र सुनील कुमार सिंह उर्फ मंटू तथा मुन्ना सिंह कोलकाता में रहते हैं. उनकी अनुपस्थिति में धर्मेंद्र वर्मा उनके जमीन पर टीन का एक दुकान बना लिया. जानकारी मिलने पर जब उनका भतीजा सुनील जमीन की नापी अमीन से कराया, और अपनी जमीन पर पीलर गाड़ कर उसे अवैध कब्जा हटा देने को कहा. जिसे अधिवक्ता के द्वारा नोटिस भी दिया गया. बावजूद धर्मेंद्र वर्मा ने जगह खाली नहीं किया. इसके पश्चात कोलासी प्रभारी को भी इस बात की शिकायत की, लेकिन पुलिस की ओर से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. धर्मेंद्र वर्मा उदय सिंह के जमीन को किराए पर लेकर भरत सिंह के जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है. जब इसका विरोध सुनील और मुन्ना ने किया तो आरोपी पक्ष ने उसे पीट कर घायल कर दिया.बीच बचाव करने गए उसके पति सुरेंद्र सिह पर भी लाठी डंडा से हमला कर दिया. जिस बाबत उसके पति के आवेदन पर कोढ़ा थाना में 170/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. जबकि दूसरे पक्ष से काउंटर केस करा दिया गया है, जिसमें बेगुनाह को भी फंसा दिया गया है. पीड़िता ने अपने आवेदन में दर्शाया कि मामले की निष्पक्ष पर्यवेक्षन कराया जाए कर ताकि निर्दोष न फंसे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन