जमीन के लिए विधवा की मांग में डाला सिंदूर

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के बरबरिया गांव में विधवा भाभी की जमीन हड़पने के लिए उसके देवर छोटे लाल सोरेन ने उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया़

कटिहार : फलका थाना क्षेत्र के बरबरिया गांव में विधवा भाभी की जमीन हड़पने के लिए उसके देवर छोटे लाल सोरेन ने उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया़ विधवा की छह बीघा जमीन हड़पने के लिए पड़ोसी गांव के तीन बच्चे के पिता पर प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया और गांववालों के सामने उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया़ महिला ने न्याय के लिए पंचों से फरियाद लगायी, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला़ इसके बाद उसने थाने में शिकायत की, जिसमें गांव के प्रधान, देवर, पंच, समेत अन्य पर आरोप लगाया़ पुलिस ने 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >