संवेदना शक्ति पगड़ी परंपरा का किया आगाज

संवेदना शक्ति पगड़ी परंपरा का किया आगाज

कटिहार तेरा तुझको अर्पण के तत्वाधान में मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र की ओर से संस्थापक राजेश गुरनानी के नेतृत्व में संवेदना शक्ति पगड़ी परंपरा को राजकुमार साह के आवास से आरंभ किया गया. इस परंपरा के तहत किसी घर में दुखद मृत्यु उपरांत मृतक के प्रति संवेदना उपरांत आश्रितों को ढांढस एवं शक्ति के लिए पगड़ी पहनायी गयी. पीले अंगवस्त्र द्वारा मां जानकी से प्रार्थना करते हुए भाइयों एवं संबंधियों में आपसी प्यार बना रहे. इस परंपरा की शुरुआत राजकुमार साह की माता स्व गायत्री देवी के तेरहवीं पर तेजा टोला स्थित आवास पर मां जानकी धाम के मुख्य सदस्य पहुंच कर पांचों भाइयों श्याम बिहारी साह, राजेश्वर साह, राजकुमार साह, राजन साह एवं अरूण साह को पगड़ी एवं अंगवस्त्र पहना करके प्रभु श्रीराम जानकी से प्रार्थना करते हुए परिवार तथा भाइयों में आपसी सहयोग और प्रेम बढ़ता रहे. इस अवसर पर मां जानकी धाम की ओर से संस्थापक राजेश गुरनानी, दीपक प्रसाद, विशुन देव प्रसाद, शिव चौधरी, डॉ अशोक राय, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सुबोध साह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >