सालमारी पुलिस ने शराब मामले में चार को किया गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने शराब मामले में चार को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने शुक्रवार को वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार की तलाशी लेने पर 12 लीटर विदेशी शराब बरामद होने पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया. सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि वाहन जांच में जानकीनगर निवासी सउद आलम, जाबीर हुसैन को 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा गया है. वहां से जेल भेजा जायेगा. बाइक जब्त की गयी है. मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की गयी है. शराब पीने के आरोप में दो शराबियों को गिरफ्तार किया है. चारों तस्कर को कटिहार न्यायालय भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >