आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

आरपीएफ ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

कटिहार आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान महिला कोच एवं विकलांग कोच सफर करने वाले 36 रेलयात्रियों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म व सिलीगुड़ी कटिहार, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन, कटिहार जोगबनी पैसेंजर ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान महिला कोच एवं विकलांग कोच में सफर कर रहे अवैध यात्रियों को पकड़ा. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि महिला कोच में सफर कर रहे पुरुष रेल यात्री तथा विकलांग कोच में सफर कर रहे यात्रियों को रेलवे एक्ट उल्लंघन में पकड़ कर उन यात्रियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >