KATIHAR: रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब सेवन के आरोप में 9 लोग गिरफ्तार

पुलिस टीम को गश्त के दौरान संदेह होने पर संबंधित व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को हिरासत में लिया गया

कोढ़ा(कटिहार) से अमीर सोहेल की रिपोर्ट:

कटिहार: रौतारा थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.

पुलिस टीम को गश्त के दौरान संदेह होने पर संबंधित व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों के बीच कानून के प्रति जागरूकता का संदेश भी गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >