ड्रेनेज निर्माण के बाद सड़क पर जलजमाव से परेशानी

ड्रेनेज निर्माण के बाद सड़क पर जलजमाव से परेशानी

– खुदाई के बाद नहीं हुई मरम्मत, कीचड़ व जलजमाव से लोग परेशान, वाहन फंसने की बढ़ी समस्या कटिहार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत शहर से बाजार समिति जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है. ड्रेनेज सिस्टम निर्माण को लेकर की गई खुदाई के बाद सड़क की समुचित मरम्मत नहीं होने से पूरे मार्ग पर गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. हल्की बारिश के बाद ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है और लोगों का चलना तक मुश्किल हो जाता है. लोगों के अनुसार, ड्रेनेज निर्माण के लिए सड़क को कई जगहों पर खोदा गया था. कार्य पूरा होने के बाद न तो गड्ढों को ठीक से भरा गया और न ही सड़क को समतल किया गया. नतीजा जगह-जगह पानी भर गया है. मिट्टी कीचड़ में बदल गई है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. अक्सर छोटे वाहन फंस जाते हैं. तस्वीर में भी साफ देखा जा सकता है कि एक लोडेड छोटा मालवाहक वाहन कीचड़ में धंस गया है. लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. यह स्थिति यहां रोजमर्रा की हो गई है. दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निवासी सुनील महतो, वासुदेव ठाकुर और अंजलि कुमारी ने बताया कि यह सड़क शहर की प्रमुख मार्गों में से एक है. बाजार समिति, स्कूल और अन्य आवश्यक स्थानों तक लोग पहुंचते हैं. बावजूद इसके नगर निगम की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. बारिश के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई है. जलजमाव के कारण सड़क पर बने गड्ढे पूरी तरह से पानी भर गया है. पूरा सड़क कीचड़ जो गया है. जिससे दुर्घटना होती रहती है. बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. ताकि आमलोगों को इस रास्ते से आवागमन करने में राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >