10वीं में प्रीतम ने जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया

10वीं में प्रीतम ने जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया

– आगे पढ़ कर एनडीए में शामिल होकर देश सेवा की है इच्छा आजमनगर आजमनगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी हरेराम पाल के पुत्र प्रीतम कुमार ने बिहार बोर्ड के 10वीं परीक्षा परिणाम में कटिहार जिला में तीसरा स्थान प्राप्त कर आजमनगर सहित पुरे कटिहार जिला का नाम रोशन किया है. प्रीतम कुमार रघुनंदन केसरी उच्च विद्यालय आजमनगर के छात्र हैं. पिता हरेराम पाल मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं. साथ ही माता कुमारी विभा गृहणी है. प्रीतम कुमार ने बताया कि पढ़ाई लिखाई रघुनंदन केसरी उच्च विद्यालय आजमनगर के साथ-साथ निजी संस्थान में कोचिंग की है. 10वीं परीक्षा में कुल 477 अंक प्राप्त हुआ है. मैं सभी शिक्षकों का आभारी हूं. पढ़ -लिखकर एनडीए में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >