छापेमारी कर 10 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस चला रही है अभियान

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है. पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के निर्देश पर रविवार को जिला पुलिस की ओर से की गयी छापेमारी व कार्रवाई में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर अजमानतीय वारंट में तीन, जमानतीय में पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में एक आरोपित तथा कांड में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. बताते चले कि जिले में लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण भय मुक्त वातावरण एवं निष्पक्ष कराने को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला पुलिस अलर्ट मोड में है. वांछितों की गिरफ्तारी, शराब तस्कर व मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध सघन छापेमारी जारी रखी है. खासकर शराब मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है. इसलिए पुलिस की नजर शराब तस्कर व विक्रेता पर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >