29 वर्ष से फरार हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांड संख्या 08/ 1995 के तहत हत्या के मामले में फरार था वारंटी

डंडखोरा. हत्याकांड के मामले में 29 वर्षों से फरार अभियुक्त को पुलिस ने घर से धर दबोचा है. 1995 में थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के गोरफर गुमटी टोला निवासी 50 वर्षीय सुंदरदेव उरांव स्व महावीर उरांव हत्याकांड के आरोपित था. पिछले 29 सालों से घर से फरार था. न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ परमानेंट वारंट जारी था. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 08/ 1995 के तहत हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है तथा मेडिकल जांच के उपरांत अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. डायन का आरोप लगा कर महिला के साथ मारपीट कटिहार. मनसाही थाना क्षेत्र में डायन का आरोप लगाते हुए एक महिला सहित चार लोगों को उसके रिश्तेदार ने पीटकर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना को लेकर घायल ने बताया कि उनके भाई उमेश चौधरी और उनके परिजन उनकी पत्नी को डायन कहते हुए उसे पीट कर घायल कर दिया. जिसकी शिकायत मनसाही थाना पुलिस से की. इसके बारे में जानकारी होते ही आरोपी पक्ष उसे भी पीटकर घायल कर दिया. बीच बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई और पिता को भी पीट कर घायल कर दिया. इस घटना कुल चार लोग घायल है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >