पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा पर्व पर आयोजन: बारसोई में लोजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, उत्तम स्वास्थ्य की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर बारसोई में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया. स्थानीय विधायक संगीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर पीएम के दीर्घायु की कामना की. इस अवसर पर केक भी काटा गया और राष्ट्र निर्माण के प्रति आस्था व्यक्त की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा सार्वजनिक जीवन में उनके निरंतर सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की शाम बारसोई स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कार्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ आयोजित किया गया.

इस अवसर पर स्थानीय बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सह लोजपा (रामविलास) की प्रदेश प्रवक्ता संगीता देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं, पार्टी पदाधिकारियों और एनडीए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कटा केक, दी गई जन्मदिन की बधाई

देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लोजपा कार्यालय को दीयों की रोशनी से सजाया गया.

उपस्थित मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत पारंपरिक रूप से केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के विकास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के बढ़ते गौरव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.

सेवा और समर्पण की लंबी यात्रा हैं पीएम मोदी के 25 वर्ष: विधायक संगीता देवी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संगीता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक व प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की एक ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों और कार्यकर्ताओं के अटूट स्नेह और सम्मान की अभिव्यक्ति है. विधायक ने आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के संकल्प को पूरा करने के लिए हर नागरिक को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

मातृशक्ति और एनडीए नेताओं की रही व्यापक भागीदारी

कार्यक्रम में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गौतम बावड़ी और विधायक प्रतिनिधि सागर कुमार साह सहित भारी संख्या में महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

दीप प्रज्ज्वलन में मुख्य रूप से रेखा गुप्ता, खुशबू भगत, रीना भगत, सोनम साह, वंदना साह, अंजलि साह, सुमन भगत, सिम्पी भगत, पिंकी गुप्ता, रीना जायसवाल और आशा देवी सहित दर्जनों महिलाएं व लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और सशक्त भारत के निर्माण की प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद गुप्ता

अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >